मसूरी : गांधी चौक स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के कबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भगवान राम आंदोलन के कार सेवकों को श्री राम मंदिर स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री गणेश जोशी ने कारसेवकों व उनके परिजनों को सम्मानित किया जिसमें अशोक अग्रवाल, राधेश्याम तायल, देवेन्द्र मित्तल, रमेश, महेंद्र कुमार, कुवंर सिंह महर, जुगमिदंर दास, डा. हरि मोहन गोयल, त्रिभुवन मित्तल, नंदा, रतन लाल कर्णवाल, खेमचंद गोयल, हरीशचंद्र अग्रवाल, कलम सिंह रावत, अनिल गोयल, टीकम सिंह थलवाल, अनिल गुप्ता आदि शामिल थे। इस मौके पर कार सेवकों ने अपने अनुभव सुनाये व कहा कि उस समय शासन प्रशासन ने उनका व परिवारों का उत्पीड़न किया व जेल में रखा।
इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रभु राम का मंदिर बनने का मार्ग प्रधानमंत्री का विशेष सहयोग व कार सेवकों को बलिदान, तपस्या है व कई महीनों तक जेल में भूखे प्यासे रहे। इसलिए उन परिवारों व कार सेवकों को सम्मानित किया ताकि उन्हें गौरव का अनुभव हो। अब 22 जनवरी को भगवान राम टैंट से मंदिर में प्रतिष्ठित हो जायेगे। उन्होंने आहवान किया कि राम ंमंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम देखें। और पूरे देश में खुशी का माहौल है हिंदू हो या मुस्लिम या अन्य धर्म का सभी भगवान राम के मंदिर के उत्सव में प्रतिभाग कर रहे हैं। दो फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरे मंत्रिमंडल को लेकर जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने भी कार्यक्रम को संबंधित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, महानगर महिलामोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, त्रिभुवन मित्तल, अमित भटट, आर एन माथुर, अनीता सक्सेना, मनोज रेंगवाल, राकेश ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहीद स्थल पर कार सेवकों की याद में 51सौ दिए जलाये। मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा मसूरी मंडल की ओर से शहीद स्थल पर कार सेवकों को नमन करते हुए 51सौ दिए जलाये। पहला दिया मंत्री गणेश जोशी ने जलाया व इसके बाद शहीद स्थल पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं, राम भक्तों व पर्यटकों ने भी कार सेवकों की याद में दिए जलाये। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष राकेश रावत, महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश ढौडियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, पुष्पा पडियार, अमित भटट, अनीता सक्सनेना, आशीष जोशी, नमिता कुमाई, सपना शर्मा, अभिलाष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। |
लंढौर बाजार दीन दयाल पार्क में व्यापारियों ने एलईडी लगायी |
ग्रीनचौक पर मंत्री जोशी ने अल्पाहार वितरित किया। |
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…