गाजियाबाद/देहरादून : उत्तराखंड राज्य में भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा एवं वन विभाग के कआबईनआ मंत्री सुबोध उनियाल आज गाजियाबाद में उत्तराखंड जन-कल्याण समिति, इन्द्रप्रस्थ (पंजी0) द्वारा आयोजित उत्तरैणी मकरऐणी कौथिग-2024 में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने उपस्थित प्रवासी समाज के अपनी जड़ों से जुड़े रहने की इस पहल की ज़ोरदार सराहना करते हुए आयोजन संस्था की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। राज्य के धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या हमारे सार्वभौमिक प्रयास का प्रतिफल हैं। उन्होंने प्रवासी समुदाय को राज्य के विकास में योगदान का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित विशाल जन-समुदाय के समक्ष संस्था की स्मारिका – 2024 “उत्तरायण” का मंत्री उनियाल के कर कमलों से विमोचन हुआ। आयोजन संस्था ने विभिन्न भाषाओं की तर्ज़ पर उत्तराखंड राज्य की भाषाओं के उत्थान व राज्य की संस्कृति को स्थानीय बोली -भाषा में सम्पूर्णता तक स्थापित करने की मांग दोहराई।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…