मसूरी : अयोध्या में भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरी मसूरी दुल्हन की तरह सजायी गई है। वहीं मंदिरों में विशेष आयोजन किए गये। इस मौके पर प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने बाल्मीकि मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री राधाकृष्ण मंदिर व श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाकर भगवान राम के दर्शन किए व प्रसाद चढाया। वहीं लक्ष्मी नारायण मंदिर में एलईडी से भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लाइव देखा। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम की प्रतिमा से पटटी हटाई पूरा मंदिर सभागार राम के जयकारों से गूंज गया।
भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान पूरी मसूरी को सजाया गया। मंदिरों में विशेष सजावट की गई। प्रदेश के मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने लाइब्रेरी बाल्मीकि मंदिर के आयोजन में शामिल हुए वहीं उसके बाद लंढौर श्री सनातन धर्म मदिर में गये जहां सुंदर कांड पाठ में भाग लिया व भगवान राम के दर्शन किए। इसके बाद मंत्री राधाकृष्ण मदिर में गये व वहां भी सुंदर कांड में प्रतिभाग किया व इसके बाद गांधी चौक लक्ष्मीनारायण मंदिर गये वहां भी सुंदरकांड में प्रतिभाग किया व इसके साथ ही वहां पर अयोध्या में भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को एलईडी से लाइव देखा व जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम की प्रतिमा के आखंों से पटटी खोली तो पूरा सभागार जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूरा देश राममय है पांच सौसाल की तपस्या के बाद अपने ंमंदिर में बिराजे है व देश के धर्मगुरूओं के सानिध्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत व उत्तर प्रदेश के मंख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के समक्ष भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया व इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने राम भजन पर नृत्य किया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमांई, पुष्पा पडियार, सतीश ढौडियाल, अमित भटट, सनातन धर्म मदिर के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, मंत्री नीरज अग्रवाल, राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष सतीश ढौडियाल मंत्री सुरेश गोयल, लाइब्रेरी मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, त्रिभुवन गोयल, राम कुमार गोयल, जीके गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…