देहरादून/श्रीनगर : सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंचकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखा। इसके उपरांत उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभावसर श्रीनगर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा लाखों सनातनियों की प्रतीक्षा का फल है। इस क्षण को देखना परम सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष मुझे अयोध्या जाने और मंदिर के निर्माण कार्यों को देखने का सुअवसर प्राप्त हुआ था। कॉलेज के दिनों से आरएसएस से जुड़ाव रहा तो संघर्षों का दौर देखा है। अब अपनी आंखों से मंदिर निर्माण देखना, प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनना, इससे बड़ा सौभाग्य और क्या ही होगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं हमारे अग्रजों के प्रयासों का प्रतिफल आज हमे मिल गया है। उन्होंने सभी लोगों को इस शुभ कार्य हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत डॉ रावत ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…