देहरादून : भाजपा मसूरी विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्मदिवस (31 जनवरी) सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
मंगलवार को आहूत एक बैठक में श्रीदेव सुमन नगर मंडल प्रदीप रावत तथा दुर्गामल्ल मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस को 25 से 31 जनवरी तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया। सेवा सप्ताह के तहत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गरीब असहाय लोगों को जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराने सहित अनेक सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें प्रमुख रूप से 25 जनवरी को गुच्छुपानी में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन तथा 26 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में ट्रैकसूट वितरण किया जाएगा। 27 जनवरी को श्रीराधा कृष्ण मंदिर मसूरी में मंदिर के लिए ए.सी एवं समूह की बहिनों को सिलाई मशीन वितरित होंगी। 28 जनवरी को मसूरी विधान सभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय दिव्यांगजन शिविर कार्यक्रम का आयोजन दून विहार, जाखन में किया जाएगा। 29 जनवरी को लाइब्रेरी पार्किंग मसूरी में कंबल वितरण और 30 जनवरी को ब्लूमिंग बर्ड स्कूल गढ़ी कैंट में ट्रैक सूट वितरण किया जाएगा। 31 जनवरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस के दिन दोपहर 12 बजे टपकेश्वर मंदिर में भंडारा का आयोजन किया जाएगा और दोपहर 3 बजे गुनियाल गांव में जन्म दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…