कैबिनेट मंत्री जोशी ने पराक्रम दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पराक्रम दिवस के अवसर पर मंगलवार को अपने शासकीय आवास में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आज़ाद हिन्द फौज के प्रणेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड ब्रिगेडियर के.जी.बेहल द्वारा लिखित सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर आधारित “सुभाष चंद्र बोस ग्रेट पेट्रेट “पुस्तक का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। उन्होंने कहा आजादी की लड़ाई में नेताजी का अभूतपूर्व योगदान रहा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था।
उन्होंने कहा सुभाष चंद्र बोस ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिंद, चलो दिल्ली जैसे ज्वलंत नारे से आजादी की लड़ाई को धार दी थी। मंत्री ने कहा आई.सी.एस. का पद ठुकरा कर देश सेवा को अपनाया और देश से बाहर जाकर सेना का गठन किया और अंग्रेजों के दांत खट्टे किए। उन्होंने कहा देश की आजादी में नेताजी सुभाषचंद्र चंद्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी और देश के लिए उनका त्‍याग और समर्पण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा देता रहेगा। मंत्री ने कहा महापुरुषों के जीवन को अवश्य पढ़े। उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र चंद्र बोस के पद चिन्हों पर चलने का सभी से आव्हान भी किया। मंत्री ने कहा सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में देहरादून में एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करेंगे। उन्होंने प्रदेश वासियों को पराक्रम दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर जनरल सम्मी सभरवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, वरिष्ठ भाजपा नेता आर. एस.परिहार, सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल,आनंद सिंह रावत, कर्नल बी.एम.थापा,कर्नल भंडारी, संध्या थापा, वंदना बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

12 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

1 day ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

1 day ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

2 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

2 days ago