मसूरी : बार्लाेगंज क्षेत्र के क्रिश्चियन विलेज में एक मकान में आग लगने से वहां रखा सारा सामान जल गया। गनीमत रही की उस वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो भीषण हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन दल, स्थानीय नागरिकों और स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इस दौरान मकान मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
मौके पर पहुंचे फायर सर्विस अधिकारी धीरज तड़ियाल ने बताया कि सुबह 11बजकर 10 मिनट पर उन्हें सूचना मिली कि बार्लोगंज क्षेत्र के क्रिश्चन विलेज में एक मकान में आग लग गई है, जिस पर वे आग बुझाने के उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक मकान में रखा पूरा सामान जल चुका था। उसके बाद फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस मकान में एक बुजुर्ग रहते थे जो मोमबत्ती जलती छोड़ कर चले गए और उसके बाद मोमबत्ती के कारण आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग से घर का पूरा सामान जल गया जिसमें लगभग 40 हजार का नुकसान हुआ है। जिसमें उसके कपड़े, बैड, रजाई गददे आदि घर का सारा सामान जल गया।
मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी व ठेकेदार नवीन भटट ने बताया कि वह अपने काम पर थे उन्होंने देखा कि एक घर से धुआं निकल रहा है, वह तत्काल अपनी लेबर लेकर मौके पर पहुंचे व पुलिस तथा फायर को फोन किया व आग बुझाने में जुट गये। उन्होंने बताया कि आग से घर का पूरा सामान जल गया केवल जो कपड़े पहने हैं वहीं बचे। उक्त घर क्लिेरेस एंथनी उर्फ टिल्लू का था जो एक कमरे में अकेला रहता था। उन्होंने बताया कि घर में रखे पैसे भी आग में जल गये। मौके पर स्थनीय निवासियों रमन आदि ने भी आग बुझाने में मदद की।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…