रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करते हुए परेड की सलामी ली।

पौड़ी गढ़वाल : कंडोलिया मैदान में 17वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है जब भारत काफी गर्व के साथ संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूम में 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

मंत्री डॉ. रावत ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस 26 तारीख को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी तारीख को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस दौरान उन्होंने देश के महान व्यक्तियों की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए नमन किया, साथ ही देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों नायको तथा देश की सीमाओं पर शहीद होने वाले जवानों को भी याद किया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. रावत ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के जवानो व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों, संस्कृति विभाग के कलाकारों व स्कूली छात्र छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रमों से रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पुलिस विभाग के 12 जवानो, विभिन्न विभागों के 25 अधिकारी/कर्मचारियों, होमगार्ड से 01 जवान तथा गुरूरामराय स्कूल के 04 बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरूद्व, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, पीडी डीआरडीए संजीव कुमार राय, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, एएसपी कोटद्वार जया बलूनी, सीओ पुलिस श्याम दत्त नौटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago