“परीक्षा पर चर्चा” का सातवाँ संस्करण सोमवार को सम्पन्न, देश के प्रधानमंत्री द्वारा छात्रों से किया गया संवाद।

रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल

नौगाँव/पुरोला : परीक्षा पर चर्चा के सातवें संस्करण पर सोमवार को देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने छात्र-छात्राओं से परीक्षा पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम मे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद प्रधान भी सम्मिलित हुए। देश के विभिन्न कोने-कोने से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा से संबंधित सवाल पूछ मार्ग दर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा के दबाव से मुक्त रहने , परीक्षा के प्रेशर को खुद पर हावी ना होने देने, लिखने के अभ्यास को बढाने, स्वस्थ नींद और स्वास्थ रहने के लिए संतुलित आहार लेने व नियमित व्यायाम करने को लेकर छात्र-छात्राओं को टिप्स प्रदान किया। उत्तरकाशी के नौगाँव, पुरोला के विद्यालयो में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण को बड़ी उत्साहपूर्वक देखा और सुना। राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला में कार्यक्रम के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह भंडारी द्वारा छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन भी किया गया।

वहीं राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में प्रधानाचार्य भागमल धोनी द्वारा प्रश्नों को सही समयसीमा पर हल करने, रिवीजन दोहराने व अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने, अपने विषय के डाउट्स को विषय अध्यापक से क्लियर करने को कहा गया। और सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा हेतु शुभकामनाएँ प्रदान की। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम मे सैकड़ों छात्र-छात्राए, शिक्षक, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

16 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

18 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

18 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

18 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago