रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी : सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा वर्तमान में प्रदेशभर में 34 वां सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के दिशा निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी/यातायात प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा गत 15 जनवरी से अगले 14 फरवरी तक ‘सड़क सुरक्षा माह’ के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को यातायात नियमों व रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा गोस्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मंदिर लक्ष्येश्वर, उत्तरकाशी में सड़क सुरक्षा जनजागरुकता शिविर आयोजित किया गया। जनजागरूकता शिविर में TSI राजेन्द्र नाथ द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, गुड सेमेरिटन व सड़क सुरक्षा की व्यापक जानकारी देकर जागरुक किया गया। उनके द्वारा सभी को यातायात नियमों का पालन करने, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करने, 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन न चलाने की आदि की जानकारी देकर सजग किया गया। कार्यक्रम में TSI लक्ष्मण सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक साइन व निर्देशों की जानकारी प्रदान की गयी।
वही दौलत राम रवाल्टा राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में भी विद्यालय छात्र-छात्राओं को अध्यापक वासुदेव रावत द्वारा दुर्घटना से बचने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों तथा प्रतीक चिन्हों की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…