मसूरी : गणतंत्र दिवस परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की राजपथ पर मनमोहन प्रस्तुति देने के बाद उत्तराखंड के जौनपुर जौनसार के 11 लोकनृत्य कलाकारों का वापस लौटने पर अपने अनुभव साझा किए व तैयारी के बारे में जानकारी दी।
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के राजपथ पर आयोजित परेड में सांस्कृतिक दल ने भी अपनी प्रस्तुति दी थी जिसमें 15 युवतियां शामिल थी इनमें से 11 युवतियां उत्तराखंड की थी जिन्होंने बन्दे भारत कर्तव्य पथ दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी व उत्तराखंड दल के सदस्यों ने जौनपुर जौनसार की लोक संस्कृति की धूम मचायी।
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के बन्दे भारत कर्तव्य पथ मे उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक का दर्शकों ने जमकर लुप्त लिया है, सांस्कृतिक दल का प्रतिनिधित्व करने पहुंची जौनपुर विकासखंड की बिनीता रावत ने बताया कि विभिन्न राज्यों से 1500 लड़कियों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया उत्तराखंड से 11 लड़कियों के इस दल में बतौर टोली नायक रहते हुए उन्होंने अपनी पारंपरिक लोक संस्कृति की छाप छोड़ने का भरसक प्रयास किया। उन्होंने बताया कि उनके दल दिल्ली पहुंच कर 1 जनवरी से 25 तक लगातार कार्यक्रम की तैयारी का रिहालसर करते रहे, व 26 जनवरी को जैसे ही उनका दल अपनी पौराणिक पोशाक के साथ प्रस्तुति देने राजपथ पर निकले तो दर्शकों ने उत्तराखंड के जयघोष के साथ तालियों से कलाकारों का स्वागत किया। इस दल में पूजा, सुनीता, गीता, कविता, आरती आदि लड़कियों ने प्रतिभाग किया।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…