देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में देहरादून गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों को फरवरी माह तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी और दिन रात कार्य कराने तथा तय समय सीमा की भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्य धाम सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश भर के 1734 शहीदों के आंगन की मिटटी और प्रदेश के गंगा-यमुना सहित अनेक पवित्र नदियों के जल का उपयोग किया गया है।
इस अवसर पर सचिव दीपेंद्र चौधरी, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, एसडीएम दीपक सैनी उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में थार चालक ने कई लोगों को कुचलने की कोशिश की. जिसका वीडियो सोशल…