रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
नौगाँव : नव निर्माण कृषिमण्डी के समीप गुरुवार को सीमेंट से लदा बड़ा ट्रक पलट गया। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि किम्मी-स्योरी रोड पर कई जगह रोड के पुस्ते टूटे हुए है, एवं रोड़ क्षतिग्रस्त है। साथ ही छिनाणा के पास बहुत बडा़ भूस्खलन हो रखा है, जहॉ पर कई गाड़ी के ऊपर पत्थर आ गये है, चलते-फिरते राहीगीरों को भी चोट लगी है। परन्तु लोक निर्माण विभाग इस पर ध्यान नही दे रहा है। वही ग्राम प्रधान शशी रावत का कहना है कि कई बार विभाग को इस मामले मे लिखित भी दिया है छिनाणा नामे भूस्खलन से कभी भी बडा हादसा हो सकता है अगर विभाग समय पर सुरक्षात्मक कार्य नही करवाता है।
ग्रामीण सरदार सिह राणा, प्रताप सिह राणा, जनक सिह राणा, हरिमोहन सिह राणा, बचन सिह, बलवीर रावत, आनन्द सिह राणा आदि ने विभाग से नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र ही क्षतिग्रस्त रोड़ो की मरम्मत कि मांग कि है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…