भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीणों से मुलाकात।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने “गांव चलो अभियान”के तहत आज बदरीनाथ विधान सभा क्षेत्र के पांडुकेश्वर गांव पहुंच कर पांडु नगरी के ग्रामीणों और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भट्ट आज रात्रि विश्राम भी पांडुकेश्वर में ही करेंगे।
पांडुकेश्वर के ग्रेफ कैम्प पर एकत्रित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का फूल – मालाओं और पुष्प गुच्छ के साथ शानदार स्वागत सत्कार किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भट्ट ने अपने सभी कार्यकर्ताओं की बूथ लेबल कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा की लोकसभा चुनाव में बीजेपी अबकी बार 400 पार के स्लोगन को धरातल पर सही साबित करने के लिए अब बूथ लेबल तक हर एक कार्यकर्ताओं को मजबूत पकड़ बनानी होगी। एकजुटता के साथ संगठन और मोर्चा के साथ कॉर्डिनेट करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को जन – जन के पास जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताना होगा और उन्हें मोटिवेट करना होगा, जागरूक करना होगा की आखिर केंद्र में मोदी सरकार क्यू जरूरी है।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में पांडुकेश्वर लामबगड़ खिरों घाटी के दर्जनों युवाओं और मातृ शक्ति ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भट्ट ने कहा की आज मिशन 2024 के लिए इन्ही युवाओं के मजबूत इरादों और संगठन की जरूरत है पार्टी को।

दरअसल भारतीय जानता पार्टी ने समान नागरिकता कानून के बाद अब “गांव चलो अभियान” के लिए अपनी पार्टी के सभी ज्येष्ठ और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें सीएम से लेकर मंत्री,सांसद,विधायक समेत करीब 29 वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। जिनको एक-एक विधानसभा क्षेत्र के किसी बूथ पर रात्रि प्रवास करने का निर्देश है। लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर भाजपा का 9 फरवरी से 11 फरवरी तक “गांव चलो अभियान” शुरू हो गया है। इस अभियान को लेकर भाजपा पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटी हुई थी।
इस गांव चलो अभियान के दौरान सात लाख गांव व नगरों के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना पड़ेगा। भाजपा की ओर से नौ से 12 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी जहां लोहाघाट विधानसभा के कमलेडी गांव में प्रवास कर इस अभियान की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा के पांडुकेश्वर जोशीमठ में आज 10 फरवरी को प्रवास करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट नानकमत्ता के पीपलिया पिस्तोर गांव में, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हरिद्वार ग्रामीण के जमालपुर कला में प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश के प्रतीनगर में, डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर के पल्ली में, गणेश जोशी मसूरी के गुनियाल में, रेखा आर्य सोमेश्वर के सुपा कोट गांव में रात्रि प्रवास करेंगे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago