| करोड़ों की पेयजल योजनाएं और विकास कार्यों का सहकारिता मंत्री ने राठ क्षेत्र में किया शिलान्यास और लोकार्पण। |
पौड़ी गढ़वाल : उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत पैठाणी के पडाल तोक में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने एक करोड़ की लागत से निर्मित सहकारिता की शीर्ष संस्था उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ( UCF) द्वारा निर्मित गोदाम का लोकार्पण और करोड़ों की पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि वर्तमान में पूरे देश भर में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स मिशन चल रहा है। जिसमें हम मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अच्छी उपज के लिए प्रेरित कर रहे हैं और किसानों को घर बैठे ही उपज का अच्छा मूल्य दिया जा रहा है।
इस अवसर पर हिवालिधार ओर बनास स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक कोटद्वार के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष पैठाणी विनोद रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत व गणेश राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पैठाणी डॉ. मनवर रावत, वीरेंद्र रावत, दीवान राठी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…