देहरादून/श्रीनगर : गांव चलो अभियान आम लोगों के बीच जाकर उनके सुख दुःख में भागीदार बनने का जरिया है।इसके साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सटीक जानकारी पहुंचाना भी अभियान का मकसद है। यह अभियान सरकार और जनता के मध्य परस्पर सेतु का काम करेगा।
गांव चलो अभियान के तहत अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विभिन्न गॉंवों में प्रवास पर डटे सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि गांव चलो अभियान सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गॉंवों में चौपाल लगाकर आम लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका फीडबैक भी प्राप्त करना है।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…