देहरादून : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए आज भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के नेतृत्व में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के समस्त शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, बूथ प्रभारी, महानगर भाजपा के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तथा उत्तराखंड प्रदेश की सह प्रभारी भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित जीत का मंत्र देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 से भारत सरकार लगातार जनहित में लोकप्रिय तथा ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। चाहें करोड़ों भारतीयों की आस्था का केंद्र पवित्र राम मंदिर के निर्माण की बात हो, अथवा जम्मू कश्मीर से धारा 370 जैसे को हटाना तथा तीन तलाक का मामला हो, ये कुछ ऐसे प्रतिनिधि एवं साहसिक निर्णयों के उदाहरण है। यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ही लिए जा सकते थे। समूचा राष्ट्र नरेंद्र मोदी के साथ एक राष्ट्र की भावना के साथ एकाकार हो रहा है, राष्ट्रीय स्वाभिमान पूरे विश्व में सशक्त भारत के रूप में स्थापित हो रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा, जब हमने बूथ जीत किया तो हमने चुनाव जीत लिया। उन्होंने कहा कि बूथ में रहने वाले प्रबुद्ध एवं प्रभावशाली लोगों के बीच निरंतर संवाद किया जाना अति आवश्यक है। लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को चाहिए कि ऐसे संवाद के लिए वह भारत सरकार की नीतियों राज्य सरकार की नीतियों तथा कोर्ट काल के दौरान भारत में हो रहे कार्यों पर होमवर्क कर तैयारी के साथ प्रतिभाग करें। एक बार सही विचार समाज के प्रबुद्ध लोगों के बीच में अगर चला जाता है तो वह विमर्श के तौर पर अपनी अपनी मंडलियों में उसी बात को करते हैं। इस प्रकार भारत सरकार की तथा राज्य सरकार की नीतियों को सबसे सशक्त तौर पर समाज में स्थापित कर सकते हैं। कार्यकर्ता कम से कम 20 केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की नीतियों को अपनी डायरी में नोट कर लें। सोशल मीडिया अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण टूल है। आज समाज का हर एक वर्ग तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता भी सोशल मीडिया पर सक्रिय है। इसलिए अत्यधिक आवश्यक है कि बूथ स्तर पर आपके द्वारा किए गए दैनिक कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से न सिर्फ स्थानीय जनता बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व तक तत्काल संप्रेषित होते हैं।
पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिमाकत करने वालों को भारतीय सेना ने…
3 लाख रक्षा असैनिक कर्मचारियों के संगठन के तीन दिवसीय अधिवेशन में देश भर से…
हरिद्वार जिला जेल रोशनाबाद में कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी भी सजा काट चुका है, 888…
चारधाम यात्रा में पुलिस सक्रियता से कार्य कर रही है और हर संदिग्थ व्यक्ति पर…
ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के अनुरोध पर 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' रोका गया, ईरान में मिलिट्री…
Tata ने भारत में नई 'सीरीज़' वेरिएंट्स को लॉन्च करके अपनी Tata Curvv EV लाइनअप…