उधम सिंह नगर/रुद्रपुर : मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार पहुंचकर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता से भयरहित माहौल में सम्पन्न कराने हेतु चल रही प्रारम्भिक तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भय रहित माहौल में सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन कटिबद्ध है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने मतदाताओं, मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों, विभिन्न गठित टीमों, नोडल अधिकारियों, स्वीप गतिविधियों के साथ ही जनपद में अब तक की गई कार्यवाही तथा आने वाले समय में की जाने वाली कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एसएसपी मन्जूनाथ टीसी ने पुलिस बल की वर्तमान स्थिति, पुलिस बल की अतिरिक्त मांग, अन्तराष्ट्रीय, अन्तराज्य व अन्तर जनपदीय सीमाओं सहित विभिन्न सुरक्षात्मक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
बैठक से पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया एवं सेल्फी प्वांइट पर सेल्फी भी ली। दिव्यांग आईकॅन एवं मतदाताओं व अच्छे कार्य करने वाली बीएलओ को को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष मतदान करने की अपील की।
इसके पश्चात अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे ने बगवाड़ा मण्डी पहुॅचकर प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि ईवीएम तथा वीवीपेट को धूप व गर्मी से बचाने के लिए कूलिंग की व्यवस्था की जाये तथा काउंटिंग दिवस हेतु भी कूलिंग की व्यस्था की जाये। उन्होंने वाहनों की पार्किंग तथा कार्मिकों के खान-पान के सम्बन्ध में भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप मनीष कुमार, सीडीओ नैनीताल अशोक पाण्डे, अधिशासी निदेशक यूआईआरडीए आरडी पालीवाल, डेम जीबी पन्त यूनिवर्सिटी मोहम्मद नासिर, अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, अपर जिलाधिकारी नैनीताल शिव चरण द्विवेदी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्र, अभय प्रताप सिंह, गौरव चटवाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…