सीएम धामी के जनपद भ्रमण/आगमन एवं रोड-शो कार्यक्रम दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को किया ब्रीफ।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद भ्रमण/आगमन एवं रोड-शो कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को किया ब्रीफ।

कार्यक्रम स्थल व वीआईपी रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण/आगमन एवं रोड-शो कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त समस्त पुलिस बल को पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव (IPS) द्वारा गौचर मेला मैदान में ब्रीफ करते हुए निम्न दिशा-निर्देश निर्गत किए गए-
ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम हेुत किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा परिदृश्यों के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को वीवीआईपी के सुरक्षा मापदण्डों/प्रोटोकॉल का अक्षरश: पालन करते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी हेतु निर्देशित किया गया।

वीवीआईपी ड्यूटी के महत्वपूर्ण बताते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारियों को विनम्रता, शालीनता व जरूरत पड़ने पर सख्ती के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहे व पूर्ण मनोयोग, ऊर्जा व सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें

सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के भ्रमण/रोड-शो के दौरान कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। इस दौरान किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उडाने की अनुमति नहीं होगी।
ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 03 घण्टे पूर्व अपने ड्यूटीस्थल पर पहुंचकर, अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में अपने प्रभारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर ले तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चैक कर लिया जाये।

साथ ही वीआईपी रुट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीआईपी कार्यक्रम से पूर्व ही सम्पूर्ण रुट व्यवस्था का भली प्रकार निरीक्षण कर मार्ग में हो रहे निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने हेतु संबंधित कार्यदायी संस्था से संपर्क कर निर्देशित करें। इस बात को भी सुनिश्चित कर लिया जाये कि वीआईपी रुट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो साथ ही ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल व रोड-शो के आस-पास के मकानों व स्थानों की निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया।

रोड-शो कार्यक्रम के दौरान अधिकृत वाहनों को रोड शो में सम्मिलित करने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्मिकों की ब्रीफिंग के पश्चात VVIP कार्यक्रम की रिहर्सल की गयी रिहर्सल के दौरान जो कमियाँ पायी गयी उनको दूर करने के लिये डी-ब्रीफिंग की गयी।

इस दौरान उ0से0ना0एस0डी0आर0एफ0 श्री विजेन्द्र दत्त डोभाल,पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र नगर श्रीमती अस्मिता ममगांई, पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रयाग श्रीमती हर्षवर्धनी सुमन सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

2 days ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

2 days ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

3 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

3 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

3 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

3 days ago