देहरादून : राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संरक्षण संस्थान देहरादून एवं सामाजिक न्याय आधिकारिता मंत्रालय,भारत के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांजन छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग स्कीम सेन्टर का शुभारम्भ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खण्डूडी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर अध्यक्ष, विधानसभा ने कहा कि मानव संसाधन विकास, व्यवसायिक प्रशिक्षण, विधालयी शिक्षा ,अनुसंधान एवं विकास दृष्टिबाधितों हेतु ब्रेल सामग्री तथा नि:शुल्क उपकरण वितरण व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ- साथ रोजगार के अवसर भी संस्थान उपलब्ध करता है । साथ ही यह संस्थान दृष्टि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए। सरकार की विभिन्न योजनाओं को भी क्रियांवित करने का लगातार प्रयास करता है । आज संस्थान से निकलर हजारों दिव्यांग छात्र -छात्राऐं अनेक क्षेत्रों में कुशलता के साथ कार्य कर रहे है।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक मनीष वर्मा ,डा०एस०के०डालवाल ,डा०विनोद कैन ,प्रधानाचार्य अमित शर्मा, कार्यक्रम संयोजक जगदीश लखेड़ा ,एजूकेटनर राजेन्द्र नेगी ,पर्वेक्षक लक्ष्मी पोखरियाल व अन्य महानभाव उपस्थित रहे।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जहां बीजेपी के एक्टिव दिख रहा है तो वहीं…
हत्या आरोपी पति कचटा इलाके में एक छानी में छिपा हुआ था, ग्राम प्रहरी की…
डिजिटल मैपिंग के IIT रुड़की का एक बेहद अत्याधुनिक और कीमती ड्रोन अचानक लापता हो…
75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के जवान ने राज्य का…
रामनगर के मोहान क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि…
उत्तराखंड में एक तरफ जियोथर्मल स्प्रिंग से बनाई जाएगी बिजली, दूसरी तरफ जियोथर्मल पूल में…