मसूरी : भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने सुवाखोली में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर विभिन्न चार पंचायतों के ग्रामीणों को सैकड़ों कंबल वितरित किए।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि नेहा जोशी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक हर वर्ष जन्म दिन पर आम जनता के लिए सेवा का कार्य करते है, इसी कड़ी में पूरी विधानसभा में कंबल वितरित किए गये लेकिन सुवाखोली क्षेत्र छूट गया था जहां आज कंबल वितरित किए गये। इस मौके पर क्षेत्रीय जनता से समस्यायें भी उठायी जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि तकनीकी कारणों से विलंब हो रहा है लेकिन ये कार्य पूरे होंगे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी हमेशा अपने विधानसभा के विकास के प्रति चिंतित रहते हैं यही कारण है कि जहंा अन्य नेता अपना जन्म दिन पांच सितारा होटलों में मनाते हैं वहीं गणेश जोशी अपनी विधानसभा के लोगों के बीच सेवा कार्य कर मनाते है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रस पर तंज कसते हुए कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि जिस विप़क्ष को जनता की समस्याओं से अवगत कराना चाहिए था वह आपसी झगडों में उलझी है, जब कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनीता जवाड़ी ने किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, अमित भटट, विजय बुटोला, घनश्याम नेगी, नरेंद्र जवाड़ी, पूरण, जगदीश पयाल, सुंदर पयाल, अमरदेव भटट, सहित लोग मौजूद रहे।
| कंबल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता ने बुरांसखंडा गढ रोड को लेकर सवाल उठाये कि यह रोड अभी तक क्यों नहीं बनी, वहीं अन्य लोगों ने भी अपनी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया व कई सड़कों का जो काम रूका है उस पर भी सवाल उठाये जिस पर नेहा जोशी ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणो से यह कार्य नहीं हो पाया है लेकिन शीघ्र ही ये कार्य पूरे होंगे। जनता का कहना अपनी जगह ठीक है लेकिन गढ रोड में ग्रामीणों का भूमि को लेकर विवाद है जिसे आपस में बैठकर सुलझायें ताकि रोड का कार्य शीघ्र शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि मसूरी विधायक गणेश जोशी लगातार क्षेत्र के विकास में प्रति चिंतित रहते हैं। |
देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…
देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…