रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी/बड़कोट : आगामी लोकसभा चुनाव एवं बड़कोट नगर पालिका परिषद चुनाव के मध्येनजर दिनांक 15 फरवरी 2024 को स्व. राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नगर पालिका परिषद बड़कोट में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा नगर वासियों को जागरूक करने के साथ ही अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी संगीता रावत ने स्वयंसेवी छात्र- छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई एवं कहा कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राएं मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर लोकतंत्र की मजबूती में सहभागी बने। प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है, इसलिए अधिक से अधिक मतदान करें।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डीपी गैरोला, प्राध्यापक डॉ अविनाश मिश्रा, डॉ अर्चना कुकरेती, सुनील, दीपक, दीपेंद्र महाविद्यालय स्टाफ सहित महाविद्यालय छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस दौरान शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्ट…
उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय की मार्केट में भारी मांग रही है. एक बार फिर यहां…
डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…
उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…
टीम ने इंदिरा बस्ती के कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की…
उत्तराखंड कैबिनेट की सचिवालय में बैठक चल रही है. जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा के…