रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/जोशीमठ : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ज्योतिमठ परिसर में तीन दिवसीय एक सहस्त्र दंपति पूजन कार्यक्रम आज से प्रारंभ हो गया है। यह कार्यक्रम 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें पेनखंडा क्षेत्र के 1000 दंपतियों का गुप्त नवरात्रि के अवसर पर पूजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के आशीर्वाद एवं पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। आज पहले दिन दम्पति (पति-पत्नि) की सविधि पूजा की गई । जिसमें भारी संख्या में आस्तिक जन उपस्थित रहे ।
ज्योतिर्मठ के प्रभारी मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी के दिशा निर्देशन में पूजा शुरु हुई । इसको लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है । लोगों का कहना है कि हमने ऐसी पूजा पहली बार देखी । दम्पति पूजा की शुरुआत नीलम परमार और धीरेन्द्र परमार की पूजा से हुई । पूजा की शुरुआत में सबसे बुजुर्ग के रूप में नौग के निवासी 80वर्षीय दमयन्ती देवी- सुरेन्द्र सिंह नेगी ने उपस्थित होकर पूजा स्वीकार की ।
सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहे सर्वश्री विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी व्यवस्थापक ज्योतिर्मठ, भगवतीप्रसाद नम्बूरी अध्यक्ष देवपुजाई समिति, शिवानन्द उनियाल, महिमानन्द उनियाल, अभिषेक बहुगुणा, संतोष सती, वैभव सकलानी, संजय डिमरी, शुभम रावत, हरीश चन्द्र सती, विक्रम फर्स्वाण, सरिता उनियाल ऊषा उनियाल, आरती उनियाल, समीर डिमरी, आदि उपस्थित रहे।
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…