रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : अपर जिलाधिकारी चमोली डॉ अभिषेक त्रिपाठी के मुख्य विकास अधिकारी टिहरी के पद पर पदोन्नत एवं स्थानांतरित होने पर शुक्रवार को उनको विदाई दी गई। जिला सभागार में आयोजित विदाई समारोह में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि शासकीय कार्यो में स्थानांतरण एक नैतिक प्रक्रिया है। अधिकारियों को जिस स्थान पर तैनाती मिले उसे पूरी लगन के साथ कार्य करना चाहिए। जनपद चमोली में एडीएम के कार्यकाल की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम आरके पांडेय, सीटीओ मामूर जहां, एपीडी केके पंत सहित कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जहां बीजेपी के एक्टिव दिख रहा है तो वहीं…
हत्या आरोपी पति कचटा इलाके में एक छानी में छिपा हुआ था, ग्राम प्रहरी की…
डिजिटल मैपिंग के IIT रुड़की का एक बेहद अत्याधुनिक और कीमती ड्रोन अचानक लापता हो…
75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के जवान ने राज्य का…
रामनगर के मोहान क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि…
उत्तराखंड में एक तरफ जियोथर्मल स्प्रिंग से बनाई जाएगी बिजली, दूसरी तरफ जियोथर्मल पूल में…