नई दिल्ली/उत्तराखंड : केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। केंद्र ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आने वाली 108 सड़कों को मंजूरी दे दी है। जिसका लाभ अब उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा।
सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया है।
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना PMGSY-III के तहत केंद्र ने अनुमानित लागत 967.73 करोड़ रुपये से बनने जा रही 1197.207 किलोमीटर लंबाई की 108 सड़को को स्वीकृति प्रदान की है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड एक पर्वतीय राज्य होने के कारण यहां का जीवन अनेक प्रकार की कठिनाईयों भरा होता है तथा प्रदेश के लोगों को प्रत्येक वर्ष प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय ग्रामीण मंत्री गिरिराज सिंह के अथक प्रयासों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व से ग्रामीण विकास विभाग उत्तराखण्ड लगातार विकास के नये-नये आयामों को छू रहा है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जहां बीजेपी के एक्टिव दिख रहा है तो वहीं…
हत्या आरोपी पति कचटा इलाके में एक छानी में छिपा हुआ था, ग्राम प्रहरी की…
डिजिटल मैपिंग के IIT रुड़की का एक बेहद अत्याधुनिक और कीमती ड्रोन अचानक लापता हो…
75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के जवान ने राज्य का…
रामनगर के मोहान क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि…
उत्तराखंड में एक तरफ जियोथर्मल स्प्रिंग से बनाई जाएगी बिजली, दूसरी तरफ जियोथर्मल पूल में…