त्रिस्तरीय निर्वाचित प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

उधमसिंह नगर/रूद्रपुर : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत कुमाऊँ मण्डल के त्रिस्तरीय निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन अनेक जनप्रतिनिधि एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन और पंचायतीराज सचिव हरिचन्द्र सेमवाल, पंचायतीराज निदेशक श्रीमती निधि यादव के दिशा निर्देश में जनपद के नगर गांधी पार्क में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत कुमाऊँ मण्डल के त्रिस्तरीय निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन शनिवार को पंचायतीराज विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डी०पी० देवराड़ी द्वारा मॉडल जी०पी०डी०पी० के निर्माण विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया।

कार्यशाला में अल्मोड़ा से आये ग्राम प्रधान राजेश कुमार, नैनीताल से आये दिनेश जोशी, जसपुर से ब्रह्मानंनद, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीन कुमार कोरंगा एवं जनपद बागेश्वर से आयी रूकमणी दानू ने प्रशिक्षण के पुनरावलोकन के उद्देश्य से अपने-अपने अनुभव एवं विचार व्यक्त करते हुए विभिन्न समस्याओं को भी प्रतिभागियों के साथ साझा किया। जबकि स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश गंगवार, द्वारा पंचायतों में लागू ई-ग्राम स्वराज एवं अन्य पोर्टलों के प्रबन्धन विषय पर प्रतिभागियों को जानकारी दी गई।

पंचायतीराज विभाग के संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला के अंतिम आज कुमाऊँ मण्डल से आये त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को जनपद ऊधमसिंह नगर में स्थित पंचायत लर्निंग सेंटर एवं काठगोदाम स्थित प्लास्टिक रिसाईक्लिंग प्लांट का भी अध्ययन और भ्रमण करवाया गया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

2 days ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

2 days ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

3 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

3 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

3 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

3 days ago