देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ ही उनके मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के 252 मंडलों में सेवा और समर्पण कार्यक्रम आयोजित करेगा। उत्तराखंड में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में सेवा-समर्पण के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का सेवा और समर्पण अभियान 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलोगा। भाजयुमो 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मोदी मेले का आयोजन करेगा। पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए कार्यों को दर्शाती प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम, दो अक्तूबर को गांधी जयंती और स्वच्छता से सम्मान अभियान, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जयंती पर मोदी का अंत्योदय अभियान और अनेक अभियान चलाए जाएंगे।
सेवा और समर्पण अभियान के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने सेवा और समर्पण कार्यक्रमों के संयोजक नियुक्त किये है जो इस प्रकार है
भाजयुमो मोदी मेला के संयोजक प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह को बनाया गया है , रक्तदान कार्यक्रम के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया खेवड़िया को, आजादी के अमृत मोहत्सव के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसुदन जोशी, स्वच्छता से सम्मान अभियान के स्वच्छता संयोजक लवीश अरोरा, मोदी का अंत्योदय के प्रदेश उपाध्यक्ष सिदार्थ अग्रवाल, नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संयोजक राहुल अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…