मेयर चुनाव में कुलदीप के विजयी होने पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर मिष्ठान वितरित किया।

मसूरी : चंडीगढ मेयर चुनाव में भाजपा के द्वारा की गई धांधली के बाद सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद कुलदीप कुमार को मेयर का पद दिया गया जिससे बाल्मीकि समाज में खुशी की लहर है। मसूरी में बाल्मीकि समाज, शहर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के लोगों ने इस मौके पर मिष्ठान वितरित किया व कुलदीप के समर्थन में नारेबाजी की। व सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को एतिहासिक बताया व कहा कि यह लोकतंत्र कि यह जीत है।
इस मौके पर एमपीजी कालेज छा़त्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रिंस बाल्मीकि समाज के सदस्यों, शहर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के साथ शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए व चंडीगढ मेयर चुनाव में सर्वोच्च न्यायाल के आदेश आने के बाद कुलदीप कुमार को मेयर पद पर विजयी घोषित करने पर खुशी व्यक्त की व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर प्रिंस ने कहाकि भारत में लोकतंत्र जिंदा है व एक माह पूर्व जिस प्रत्याशी को मेयर पद पर हारा हुआ घोषित कर दिया था उस पर सर्वोच्च न्यायालय ने जो निर्णय दिया वह सराहनीय है। उन्होंने बताया कि कुलदीप कुमार को भाजपा ने फर्जीवाडा कर चुनाव हरवा दिया था व वीडियों में रिटर्निग ऑफिसर को धांधली करते देखा गया जो काफी वायरल हुआ था। उन्होने बताया कि यह बाल्मीकि समाज के लिए गर्व की बात है जो चंडीगढ में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्य करते रहे आज वहीं वहां के मेयर बन गये यह सभी के लिए प्रेरणा बन गये हैं। इस मौके पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि चंडीगढ में एक माह पूर्व मेयर चुनाव हुए थे जिसमें रिटर्निंग आफिसर ने लोकतंत्र का मजाक बनाया व बैलेट पेपरों पर धांधली की। उन्होंने कहाकि न्यायपालिका पर लोगों को भरोसा था व सर्वोच्च न्यायालय ने इसमें महत्वपूर्ण निर्णय दिया व कुलदीप कुमार को मेयर पद पर विजयी घोषित किया। यह गर्व की बात है कि जिस सफाई कर्मचारी ने चडीगढ की सेवा की आज वहीं वहां के मेयर पद पर विराजमान हुए जो सभी के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

इस मौके पर कृष्णा गोदियाल, प्रकाश राणा, मोहित, अजय, सागर, बंटी, मुकेश, विकास, संदीप,  गौरव, रतन, सहित बड़ी संख्या में बाल्मीकि समाज के लोक मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

18 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

20 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

20 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

20 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago