आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने शहीद स्थल पर मांगों के समर्थन में धरना दिया व मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन।

मसूरी : आंगनवाड़ी कार्यकत्री व सेविका कर्मचारी यूनियन मसूरी शाखा ने सीटू के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर शहीद स्थल पर धरना दिया व उसके बाद एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को मांगे पूरी करने हेतु ज्ञापन प्रेषित किया।
सीटू से संबद्ध आंगनवाड़ी व सेविका कर्मचारी यूनियन मसूरी शाखा ने प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे आंदोलन के समर्थन में शहीद स्थल पर धरना दिया व प्रदेश के मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित कर मांगों को पूरा करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाय, न्यूनतम वेतन 26हजार किया जाय, भविष्य निधि एवं ईएसआई सेवानिवृत्ति होन पर पेंशन का लाभ दिया जाय, सामाजिक सुरक्षा की सुविधा प्रदान की जाय, सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयानुसार ग्रेचुएटी का लाभ दिया जाय, सुवरवाइजरों के पदों पर पदोन्नति की दूसरी लिस्ट शीघ्र जारी की जाय, इंटर पास कार्यकत्री जो पिछली लिस्ट में हैं, उन्हें नियुक्ति दी जाय, भविष्य में इंटर पास कार्यकत्री को भी शामिल किया जाय, 46वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू किया जाय, जिसके तहत सामाजिक सुरक्षा का लाभ व कर्मकार घोषित किया जाय, सभी मिनी आंगनवाड़ी केंद्रो को पूर्ण केंद्रो का दर्जा दिया जाय, पीएमएमवीवाई के फार्म वर्कस की आईडी से ऑन लाइन करवाने के फैसले को तुरंत वापस लिया जाय विभाग में रिक्त पड़े पदों पर वर्कस, हेल्पर, व सुपरवाइजर की भर्ती की जाय, व मानदेय में बढोत्तरी की जाय, आंगनवाड़ी मसूरी का सर्कल मसूरी में ही खोला जाय, जिससे मसूरी की कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को टीएचआर व बैठकों में देहरादून अनावश्यक आने जाने पर रोक लगाई जाय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियोंकी अन्य विभागों में ड्यूटी लगाने पर रोक लगायी जाय, आंगनवाड़ी कार्यकत्री को केंद्र के भवन, किराया, मोबाईल, व मोबाईल का रिचार्ज का भुगतान किया जाय। इस मौके पर आंगनवाडी कार्यकत्री व सेविका कर्मचारी यूनियन मसूरी शाखा की अध्यक्ष जयश्री बिष्ट ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की सभी मांगे जायज है वहीं कहा कि मिनी आंगनवाड़ी को पूर्ण आंगनवाड़ी का दर्जा दिया जाय ताकि समान काम करने पर समान वेतन मिल सके, वहीं उन्होंने कहा कि मसूरी में तीस से अधिक सर्कल है उन्हें एक सर्कल बना एक सुपरवाइजर बनाया जाय। वहीं कहा कि अभी तक कोई टीए बिल नहीं मिलता जिसका भुगतान आंगनवाडत्री कार्यकत्री को अपने आप करना पड़ता है विभाग से कोई पैसा नहीं मिलता। उन्होंने कहाकि कई बार विधायक को मांग पत्र दिया गया व देहराूदन सचिवालय प्रदर्शन के बाद निदेशक ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जायेगा लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। इस मौके पर गीता कंडियाल, सरस्वती बिष्ट, संपत्ति थपलियाल, शोभा, आशा पुंडीर, चंचल, प्रमिला, मंजू, आशा देवी, देवेश्वरी थापा, सीमा, सुमित्रा, सुनीता, प्रमिला रावत व जयश्री बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

11 hours ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

11 hours ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

1 day ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

1 day ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago