देहरादून : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा), लेखाकार, सहायक लेखाकार, कैशियर कम सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) के कुल 662 पदों के लिए लिखित परीक्षा ऑनलाईन मोड में दिनांक 12 सितम्बर से 14 सितम्बर 2021 मे मध्य आयोजित की गयी। यह परीक्षा राज्य में देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी (नैनीताल), पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, चम्पावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में आयोजित की गयी थी।
आयोग के सचिव संतोष बङोनी ने बताया कि इस परीक्षा के लिए कुल 18,640 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किये गये थे, इनमें से 15,448 अभ्यर्थियों ने अपने पत्र आयोग वेबसाइट से डाउनलोड किये। कुल 9341 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुये तथा 9299 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे इस प्रकार उपस्थिति लगभग 51 प्रतिशत रही।
परीक्षा समाप्ति तक किसी भी स्थान पर कोई भी अप्रिय घटना या गड़बड़ी की शिकायत या सूचना आयोग को प्राप्त नहीं हुयी है। सचिव संतोष बङोनी ने आयोग की ओर से परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, आइ.टी.डी.ए. सेवाप्रदाता एजेंसीज तथा आयोग प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।
देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…
देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…