देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मालसी रेंज के अन्तर्गत गल्जवाडी बीट के क्षेत्रान्तर्गत स्थित मराड़ी तोक गुर्जर बस्ती में गुलदार हमले के पीड़ित परिवार जनों को कैंप कार्यालय में 06 लाख रुपए की मुआवजा राशि का चैक प्रदान किया गया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा 04 लाख रुपए केंद्र सरकार तथा 02 लाख रुपए राज्य सरकार सरकार की तरफ से कुल 06 लाख रुपए की मुआवजा राशि पीड़ित परिवार वालों की दिया गया है। उन्होंने कहा संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
गौरतलब है, कि घटना देहरादून वन प्रभाग की मालसी रेंज के अन्तर्गत गल्जवाडी बीट के क्षेत्रान्तर्गत स्थित मराड़ी तोक में रविवार सांय साढ़े छ से सात बजे के मध्य शौच करने अपने घर से कुछ दूरी पर आये एक 10 वर्षीय बच्चे पर हमला किया गया। जिसमें बच्चे की मृत्यु हो गयी थी।
इस अवसर पर बच्चे के पिता मीरहमजा, जोसफ, गुलाम रसूल, इब्राहिम, ग्राम प्रधान लीला शर्मा, ग्राम पंचायत सदस्य राजीव, आईएफएस डीएफओ देहरादून नितीश मणि त्रिपाठी, रेंज अधिकारी सतवेंदर पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…