नैनीताल : कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत बैलपड़ाव क्षेत्र की खिचड़ी नहर ब्रिटिशों के समय-काल की नहर है, जो पूर्णतः जीर्ण-शीर्ण हो चुकी थी। जिस कारण लगभग 10 ग्रामसभाओं के किसानों एवं काश्तकारों को खेतों की सिंचाईं करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। काफी समय से किसान बंधु इस नहर के जीर्णोद्धार की माँग कर रहे थे, जिसके लिए कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक बंशीधर भगत लंबे समय से उक्त योजना को शासन स्तर पर स्वीकृत करवाने के लिए प्रयासरत थे।
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने 2.63 करोड़ की इस योजना का ग्राम प्रधान राजिंदर कौर की अध्यक्षता में शिलान्यास किया। साथ ही भगत ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि वह खुद भी किसान रहे हैं और किसान भाइयों का दर्द जानते हैं, जब भी वह बैलपड़ाव में किसानों के बीच रहते हैं तो उनकी हमेशा से इस नहर के जीर्णोद्धार की माँग रहती है, आज यह माँग पूरी होने जा रही है और यह नहर सम्पूर्ण बैलपड़ाव क्षेत्र के लिए लाइफलाइन साबित होगी। साथ ही भगत जी ने कालाढूंगी नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड नं.6 में नलकूप विकास एवं पम्प हाउस निर्माण एवं पाईप लाइन बिछाने हेतु 72 लाख की पेयजल योजना का लोकापर्ण भी किया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य धर्मानंद सती, दीपा ढोंडियाल, मयंक तिवारी, जगदीश गुरो, हरीश ढोंडियाल, सुरेंद्र बोरा, हेम पाठक, मनप्रीत कौर, विपिन बिष्ट, कृपाल सिंह बिष्ट, अम्बीर काम्बोज, देवेंद्र आर्या, अनिल काम्बोज, हरीश कांडपाल, विपिन कांडपाल, घनानंद सक्ता, रशपाल सिंह, सुमित चौहान, एम.पी सिंह, दिगंबर नेगी एवं अधिशाषी अभियंता के.एस. चौहान, सहायक अभियंता के.सी रजवार, अपर सहायक अभियंता दिनेश सिंह बिष्ट समेत समस्त विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…