देहरादून : मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री घोषणा एवं राज्य योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की कुछ सड़कों के चौड़ीकरण एवं निर्माण के लिया अनुमोदन दे दिया। शीघ्र ही शासनादेश जारी होते ही उन पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणा एवं राज्य योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की सड़कों के चौड़ीकरण, नाले को भूमिगत करने नाली के निर्माण आदि को हरी झंडी देते हुए पत्रावली शासन को प्रेषित कर दी है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही शासनादेश जारी होने के पश्चात सड़कों का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड संख्या 88 मेहूवाला में ऋषिबिहार, आइटीबीपी के पीछे नाले को भूमिगत कर सड़क चौड़ीकरण (द्वितीय चरण) जिसकी लागत 188.79 लाख को स्वीकृति दे दी है।
लोनिवि मंत्री महाराज ने राज्य योजना के अंतर्गत धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में ही वार्ड संख्या-89 तथा वार्ड संख्या-90 में 204.26 लाख की लागत के दुर्गा विहार, हरभजवाला, कुमांऊनी बस्ती, नंदा एनक्लेव, तुन्तोवाला, चंद्रताल, विष्णु माया एनक्लेव, तथा नीलवाला में मार्ग एवं नाली निर्माण के द्वितीय चरण को भी स्वीकृति प्रदान कर पत्रावली शासन को भेज दी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शासनादेश जारी होते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…