मसूरी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के अन्तर्गत 97.30 लाख रुपए की लागत से 07 किलोमीटर की लम्बाई के बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग का विधिवत भूमि पूजन किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को 06 माह के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के भी निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्ग के निर्माण पूर्ण होने के उपरांत आबादी वाले क्षेत्र बार्लोगंज, खेतवाला, कम्पनी बाग एवं चामासारी के ग्रामवासी लाभान्वित होंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कई सालों से की जा मोटर मार्ग की मांग आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा निश्चित रूप से मोटर मार्ग का निर्माण होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा वर्ष 2012 जब उन्होंने मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ा था तब उनके द्वारा क्षेत्र वासियों से वायदा किया गया था। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस बीच कई बाधाएं और टेक्निकल समस्या आई लेकिन आज मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा योजना का लोकार्पण भी किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा डबल इंजन की सरकार इस विकास योजना का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी करती है।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…