रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी/बड़कोट : स्व. राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम कंसेरू में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को समापन संपन्न हुआ । कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सरिता राणा एवं विशिष्ट अतिथि मां भगवती मंदिर समिति के अध्यक्ष अमीन सिंह राणा सम्मलित हुए।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी संगीता रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवीयों द्वारा स्वच्छता अभियान, मतदान जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा अभियान, साइबर अपराध, नशाबंदी, महिला सशक्तिकरण, लोक संस्कृति एवं लोक कला संरक्षण, स्वरोजगार एवं ग्रामीण सर्वेक्षण किया गया। समापन दिवस पर प्राचार्य एवं मुख्य अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर मंच का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ डी.पी गैरोला ने किया। प्राचार्य डॉ विनोद कुमार द्वारा शिविर के सफल समापन हेतु शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ बी एल थपलियाल, दीपक जयाडा़, दीपेंद्र रावत, जसपाल सिंह, बलदेव सिंह, लोकेंद्र सिंह, खजान सिंह आदि, उपस्थित रहे।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…