भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा दिल्ली में आयोजित ‘तू बोल…’ कार्यक्रम में की शिरकत, कहा नीति निर्माण में शामिल हो महिलाएं।

दिल्ली/उत्तराखंड : नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘तू बोल…’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिला हस्तियों ने शिरकत की और अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का आयोजन और अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने की।
कार्यक्रम में भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के अलावा आध्यात्मिक गुरु सिस्टर बी.के.शिवानी, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रज्ञा प्रसून सिंह और इसरो की वैज्ञानिक ऋतु करिधाल आमंत्रित अतिथियों के रूप में उपस्थित रहीं।

नीति निर्माण में शामिल हों महिलाएं

भाजयुमो उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने राजनीति और नीति निर्माण के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पहले नीति निर्माण में महिलाओं को बराबर का अधिकार देने की पहले बात तो होती थी, लेकिन किसी का इरादा दिखाई नहीं देता था। पिछले 10 सालों में यह स्थिति बदली है और अब नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी के तैयारी हुई है और एक ऐसा सिस्टम तैयार हुआ है जहाँ उनकी शक्ति को पहचान मिले।

महिलाओं की समय की गरीबी हुई दूर

भाजयुमो उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि महिलाओं के जीवन में समय की भी गरीबी होती है जिसकी कम ही बात होती है। लेकिन आज मोदी सरकार की योजनाओं ने इस गरीबी को भी दूर किया है। उन्होंने इससे संबंधित एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब वे उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के साथ काम कर रही थीं तब कई लाभार्थी महिलाओं की तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करवाई। इनमें छत्तीसगढ़ से नारायणी शास्त्री नामक एक लाभार्थी महिला ने उस मुलाकात में कहा,’ मुझे लगता था कि समय को खरीदा नहीं जा सकता, जब से यह गैस सिलेंडर मिला है मैंने समय को खरीद लिया है।’

अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का नाम और थीम ‘तू बोल…’ इसलिए रखी गई है क्योंकि अन्याय के विरुद्ध बोलना जरूरी है, जिन मुद्दों पर ध्यान दिलाना है उनके लिए बोलना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बताया कि मुझे साइना नेहवाल बनाने वाली मेरी माँ हैं। कार्यक्रम के अन्य अतिथियों में इसरो की वैज्ञानिक और रॉकेट वुमन के नाम से प्रसिद्ध ऋतु करिधाल ने भारत के प्राचीन अंतरिक्ष ज्ञान और मौजूदा समय में मंगलयान और चंद्रयान जैसी उपलब्धियों पर जानकारी दी।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

7 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

9 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

9 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

9 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago