मसूरी : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं महाशिव रात्रि पर्व पर भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल ने श्री हनुमान सिद्ध मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया वहीं कीर्तन मंडली को साड़ियां देकर सम्मानित किया।
भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा की ओर से विश्व महिला दिवस एवं महाशिव रात्रि पर आयोजित भजन कीर्तन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया व भजन गाये।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि इस बार शिवरात्रि होने पर महिला दिवस का हर साल होने वाला कार्यक्रम नहीं किया गया लेकिन इस अवसर को महाशिव रात्रि से जोड़ कर श्री हनुमान सिद्ध मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने भाग लिया व भजन कीर्तन करने वाली मंडली की सदस्यों को साड़ी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी व कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के लिए जारी की गई हैं वहीं महिलाओं को तीस प्रतिशत आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अबला नहीं है बल्कि अंतरिक्ष से लेकर हर क्षेत्र राजनीति हो या व्यापार, समाज सेवा आदि में आगे आ रही है हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है वहीं समाज की कमजोर महिलाओं को हाथ पकड़ कर आगेे बढाना है। कीर्तन मंडली को सम्मानित करने का उददेश्य था कि जो हमारी भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म को आगे बढा रही है उनका सम्मान किया जाना चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
मसूरी : मसूरी प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा आयोजित की गयी जिसमें वर्ष भर…
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…