मसूरी : भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में मसूरी विधायक व प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी के माध्यम से बार्लोगंज व झड़ीपानी के तीन स्कूलों के बच्चों को सौ से अधिक ट्रैक शूट वितरित किए गये।
बार्लोगंज राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित ट्रैक शूट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राजकीय प्राथमिक स्कूल बार्लोगंज, राजकीय उच्च माध्यममिक विद्यालय बार्लोगंज व राजकीय प्राथमिक विद्यालय झडीपानी के करीब सौ से अधिक छात्र छात्राओं को ट्रैक शूट वितरित किए गये। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत के दिशा निर्देशन में मंत्री गणेश जोशी के सहयोग से बच्चों को ट्रैक शूट वितरित किए गये। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी मसूरी विधानसभा को अपना परिवार मानते हैं व यहां के विकास के लिए हर संभव तत्पर रहते हैं इसके लिए वह सरकार व विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से हिंदी माध्यम के स्कूलों में हर वर्ष कुछ न कुछ देते रहते हैं जिसमें कभी गरम कोट, स्कूल ड्रेस कभी बर्तन या स्कूल की मरम्मत के लिए विधायक निधि से सहयोग करते रहते हैं। वहीं मसूरी के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। उन्हांने कहाकि मसूरी में ठंड अधिक पड़ती है तो इस बार बच्चों को ट्रैक शूट वितरित किए जा रहे हैं।
इस मौके पर मीरा सुरियाल, पुष्पदीप, राजकयी उच्च प्राथमिक विद्यालय बार्लोगंज की सहायक अध्यापिका वंदना कर्णवाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बार्लोगंज की सहायक अध्यापिका कविता भंडारी, झडीपानी राजकीय प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका विविधा रावत आदि मौजूद रहे।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…