????????????????????????????????????
मसूरी : सेंट जाॅर्ज काॅलेज मसूरी में वर्ष 2024 के लिए कौनफ्लूऐंशियल सीरीज़ के तृृतीय वक्तव्य का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता पैट्रीशियन संस्था सेंट जोसेफ अकैडमी देहरादून के पूर्व छात्र दीपक बक्शी ने छात्रों को वित्तीय प्रबंधन के बारे में बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक बक्शी, प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सीनियर स्कूल को-ओर्डिनेटर मार्क गौनसाल्विस, मिडिल स्कूल को-ओर्डिनेटर अरविंद पंवार, अकैडमिक को-ओर्डिनेटर पीडी जायसवाल और इग्जाम को-ओर्डिनेटर विंसेंट जोसेफ ने दीप प्रत्वलित कर किया गया। इस मौके पर वक्ता दीपक बक्शी को पौधा व स्कूल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सेशन छात्रों के लिए काफ़ी प्रेरणादायक रहा। वक्ता दीपक बक्शी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र देश के भावी नागरिक हैं। जीवन के निर्माण और लक्ष्य प्राप्ति में प्रारंभिक शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि पैसा कमाना, खर्च करना और बचाना अनुशासित और योजनाबद्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पैसा कहता है कि तुम मुझे आज बचाओ, मैं तुम्हारा कल बचाऊँगा। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि पैसे का आदर करें और फिजू़लखर्ची से बचें। रातों-रात करोड़पति बनाने के लोक-लुभावन वादों से बचें। उन्होंने छात्रों को कई प्रकार के फंडस् की जानकारी दी और यह भी कहा कि आने वाले दस सालों में भारत इंवेस्टमेंट-हब होगा। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर भी दिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र सुखराज सिंह सोहेल ने दीपक बक्शी को उनके कीमती समय व छात्रों को प्रेरित करने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया व बताया कि दीपक बक्शी 21 वर्षों से पै्रक्टिसिंग फाइनेंशियल प्लानर हैं, जो काॅरपोरेटस्् सोसायटीस् और लोगों को फाइनैंस मैंनेजमेंट की सलाह देते हैं। वे बिजनेस नेटवर्किंग इंटरनेशनल के फाउंडिंग मेंबर और फाउंडिंग प्रैसीडेंट हैं, साथ ही वे उत्तराखंड की स्थानीय गायों के संरक्षण का सामाजिक कार्य भी कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर पीयू जाॅर्ज, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थाॅमस, स्पोर्टस् सेक्रेटरी ब्रदर इसिडोर टिर्की, शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…