देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को सचिवालय देहरादून में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने भेंट की। इस अवसर पर समस्त तीर्थ पुरोहितों एवं पुजारीयों ने उत्तराखंड राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक पारित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया एवं उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया।
तीर्थ पुरोहितों एवं पुजारीयों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक पास कर ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे देश में उत्तराखण्ड राज्य का सम्मान बढ़ा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत सुरेश समेवाल, उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, पुरूषोतम उनियाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…