देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में JICA के वित्तीय सहयोग से संचालित उत्तराखण्ड इंटीग्रेटेड हॉर्टीकल्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (यूकेआईएचडीपी) की तीसरी हाई पावर कमेटी/स्टीयरिंग कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता के दौरान इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन हेतु ऑपरेशन मेन्युअल को अनुमोदन दिया।
सीएस राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट के तहत स्थापित किये जा रहे दो सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस यथा यूरोपियन वेजिटेबल/ऑफ सीजन वेजिटेबल एवं कीवी क्रॉप, सेब व अखरोट उत्पादन तथा अन्य योजनाओं को हाउस ऑफ हिमालय, एनआरएलएम, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए। मुख्य सचिव ने कहा की सभी योजनाओं का Convergence आवश्यक है। मुख्य सचिव ने एफपीओ (Farmers Producers Organization) में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जाइका के वित्तीय सहयोग से संचालित 526 करोड़ रूपये के उत्तराखण्ड इंटीग्रेटेड हॉर्टीकल्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (यूकेआईएचडीपी) प्रदेश के नैनीताल, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी तथा टिहरी जनपदों में संचालित किया जाएगा। इसके तहत चिहन्ति फसलों के क्षेत्र विस्तार तथा उत्पादन वृद्धि, सप्लाई चेन के विकास व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट पर कार्य किया जाएगा। प्रोजेक्ट की अवधि वर्ष 2022-23 से 2029-30 तक है।
बैठक में सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम सहित कार्मिक, उद्यान विभाग के अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से जाइका के पदाधिकारी उपस्थित थे।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…