हरिद्वार : वीरवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने हरिद्वार दौरे पर दौरान पूर्व सैनिकों से मुलाकात की और उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद पर सैनिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति की नियुक्ति राष्ट्रपति सहित केन्द्र सरकार का आभार प्रकट करते हुए सभी को मिष्ठान वितरित किया।
मिष्ठान वितरण के बाद पूर्व सैनिकों ने सैन्य कल्याण मंत्री के माध्यम से पूर्व सैनिक गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त करने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का आभार जताया।
सैन्य कल्याण मंत्री ने बताया कि वह पूर्व सैनिकों संग राजभवन जाकर राज्यपाल को सम्मानित करेंगे। मंत्री ने कहा कि फौजी को राज्यपाल बनाये जाने पर प्रदेश के पूर्व सैनिकों में अत्यधिक खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर देवभूमि पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सकलानी, योगेन्द्र पुरोहित, कैलाश चन्द्र शर्मा, बीएस शर्मा, जगदीश बहुगुणा, पदम बहादुर आदि उपस्थित रहे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…