देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटो कॉर्प लि.द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखंड को प्रदान की गई 13 एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती प्रदान करने के लिए दिए गए इस सहयोग हेतु हीरो मोटो कॉर्प का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले चार सालों में राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं। कोविड के दौरान विभिन्न संगठनों, संस्थाओं एवं समाजसेवियों का पूरा सहयोग मिला है।
इस अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प के सीएसआर हेड भारतेंदु काबी, प्लांट हेड यशपाल सरदाना एवं अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…