मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, रोटरी क्लब, लायंस क्लब एवं टैक्सी कार ओनर्स एसोसिएशन ने संयुक्त रूप में मतदाताओं को जागरूक कर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए एसडीएम डा. दीपक सैनी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान रैली गुरूद्वारा चौक से घंटाघर तक निकाली।
एसडीएम के नेतृत्व में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली व अभियान के तहत राह चलते लोंगो व व्यवसायियों को आगामी लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया व विशेष कर नये वोटरों को भी प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर एसडीएम डा. दीपक सैनी ने कहा कि मसूरी में कई बूथों पर पिछले लोकसभा चुनाव में कम मतदान हुआ था जिस पर आम जनता को जागरूक करने व अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है व लगातार विभिन्न स्तरों पर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी से अनुरोध किया जा रहा है कि बढचढ कर अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें यह लोकतंत्र का प्रयोग करना लोकतंत्र को मजबूत करने की डयूटी भी है। उन्होंने कहा कि घर घर जाकर व्यापक प्रचार प्रसार कर रहे हैं ताकि हर मतदाता मजबूत लोकतंत्र का भागीदार बन सकें। उन्होंने कहाकि इसी कड़ी में लंढौर क्षेत्र में रैली निकाली गई जिसमें विभिन्न संगठनों ने प्रतिभाग किया व सभी दुकानदारों व राह चलते लोगों का आहवान कर रहे है कि वे मतदान करे व मसूरी का नाम रौशन करें। वहीं युवा मतदाताओं से भी मिले जो पहली बार मतदान करेंगे उनमें काफी उत्साह देखा गया। वहीं कुछ युवाओं के वोट नहीं बने है हालांकि उन्होंने फार्म भरा है ऐसे युवाओं को शीघ्र वोटर आईडी बनाकर दी जायेगी।
इस मौके पर एसडीएम डा. दीपक सैनी, अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, टैक्सी यूनियन के महामंत्री सुंदर पंवार, अतुल अग्रवाल, रोटरी अध्यक्ष फिरोज अली, राजकुमार, अनंत प्रकाश, राजेश शर्मा, सुनील पंवार, मनोज अग्रवाल, आंगनवाडी कायकत्री अध्यक्ष जयश्री बिष्ट, जोगेदर कुकरेजा, अनिल गोयल, आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…