मसूरी : बढ़ते हुए अपराधीकरण के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा गीता कुमांई के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने की पहल की गई। जिसके तहत सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में विद्यालय की लगभग 120 बच्चों को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज प्रागंण में छात्राओं को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें आत्म सुरक्षा प्रशिक्षक रितिक बिजलवाण एवं नरेश ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा किस तरह करनी है उसका प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमांई ने बताया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं, घर के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक, व्यवसायिक, खेल कूद, अनुसंधान, शासकीय प्रशासनिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें आगे बढ़कर उनका उत्साहवर्धन करना चाहिए। महिला को शक्ति स्वरूपा व दुर्गा का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यही बच्चे इस देश का भविष्य है। लेकिन समाज में कुछ ऐसे तत्व व आपराधिक प्रवृति के होते हैं जो छात्राओं के साथ अभद्रता करते हैं। इसी परिपेक्ष में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज में छात्राओं को सशक्त बनाने की शुरुआत की गई है। उन्होंने समस्त मातृशक्ति को संदेश दिया कि, मातृशक्ति को सशक्त बनाने में कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देंगी और इस ड्राइव की निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने बताया कि रास्ते में उन्हें कई बार नशा करने वाले मिलते है व अगर कभी किसी ने कुछ हरकत की तो किस तरह से उनसे बचाव करना है इसका प्रशिक्षण दिया गया जो आगे भी जारी रहेगा। इस मोके पर प्रशिक्षक ऋतिक बिजल्वान व नरेश गुनियाल ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा के तरीके सिखाए गए व इससे छात्राओं में उत्साह देखा गया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाओं सहित छात्राएं मौजूद रही।
मसूरी : मसूरी प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा आयोजित की गयी जिसमें वर्ष भर…
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…