देहरादून : गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चार धाम तीर्थ पुरोहितों ने भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा चार धाम यात्रा पुनः शुरू किये जाने के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की तथा उनका आभार भी व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा का उत्तराखंड के लिए सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व है । हर वर्ष देश-विदेश के लाखों लोगों को इस यात्रा की प्रतीक्षा रहती है । सरकार कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और सुगम चार धाम यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है। इस यात्रा के प्रारंभ होने से स्थानीय पर्यटन और परिवहन व्यवसायियों सहित पूरे प्रदेश को लाभ होगा।
इस अवसर पर उमेश सती, विजय सती, विपिन जोशी, नरेश सुन्दरियाल आदि उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…