देहरादून : राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर अंशकालिक व्यवस्था पर तैनात 1323 दाईयों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने दाईयों का मासिक मानदेय 400 से बढ़कर 1000 रुपये कर दिया है। मासिक मानदेय में वृद्धि किये जाने पर प्रदेशभर की दाईयों में खुशी की लहर है।
राज्य सरकार ने प्रदेशभर के परिवार कल्याण उपकेंद्रों पर अंशकालिक व पार्ट टाइम व्यवस्था और तैनात दाईयों के मानदेय वृद्धि को मंजूरी दे दी है। अभी तक इन दाईयों को 400 रुपये का भुगतान किया जाता था। अब इन्हें राज्य सरकार द्वारा 1000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र जारी कर निर्देश दे दिये हैं। इसके साथ ही परिवार कल्याण उपकेंद्रों पर तैनात दाईयों को अपने वर्तमान कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करने व भविष्य में दाईयों के पद स्वीकृत न करने तथा नवीन नियुक्ति न करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मानदेय में वृद्धि किये जाने पर प्रदेशभर की दाईयों ने खुशी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार जताया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – प्रदेशभर में परिवार कल्याण उपकेंद्रों पर तैनात 1323 पार्ट टाइम व अंशकालिक दाईयों की वर्षों पुरानी मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। दाईयों को अब 1000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। दाईयों के सहयोग से प्रदेशभर में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…