देहरादून : मक्का वाला क्षेत्र में नगर निगम निवर्तमान पार्षद सुशांत बोरा ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें टिहरी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के साथ ही टिहरी लोकसभा प्रभारी मंत्री प्रसाद मैथानी ने शिरकत की।
इस दौरान सभी ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाइयां दी। इस अवसर पर सभी ने कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर टिहरी लोकसभा से सांसद प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि टिहरी लोक सभा का एक नंबर है और क्षेत्रफल में भी यह एक नंबर है और जिस प्रकार से जहां-जहां वे जा रहे हैं लोगों का भरपूर प्यार उन्हें मिल रहा है निश्चित तौर पर जनता बदलाव चाहती है और टिहरी की जनता उन्हें इस बार संसद भेज कर यहां की समस्याओं का निदान चाहती है। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक सुशांत बोरा ने कहा कि जोत सिंह गुनसोला बेदाग छवि के व्यक्ति हैं और टिहरी क्षेत्र की जनता उन्हें सेवा का अवसर अवश्य देगी।
टिहरी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रभारी मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि जहां-जहां भी उनकी बैठकें आयोजित की जा रही है वहां पर लोग कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं और निश्चित तौर पर यह लड़ाई राजशाही और आम जनता के बीच की है जिस पर जनता की जीत होनी निश्चित है।
टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स के साथ एडवेंचर, ट्रेकिंग, नेचर, कल्चर और विलेज टूरिज्म को…
उत्तराखंड के कृषि वनीकरण पर दून विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का अध्ययन, जलवायु परिवर्तन से छोटे…
यह गिरफ्तारी असम राइफल्स और एनआईए के एक ऑपरेशन के दौरान हुई. हाओकिप लगभग सात…
ट्रक दुर्घटना होने के बाद हॉस्टल और आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया, ड्राइवर…
एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय खिलाड़ी कबड्डी, हॉकी, शूटिंग, एथलेटिक्स समेत कई खेलों में…
कालाढूंगी स्थित अटल आदर्श विद्यालय में पानी और टॉयलेट की सुविधा का निरीक्षण, फाउंडेशन के…