मसूरी : देवभूमि उत्तराखंड के सघन प्राकृतिक सानिध्य में सक्रिय भगवान शंकर आश्रम में इस वर्ष का होली का त्यौहार अभूतपूर्व हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। देश विदेश से पधारे 600 आर्यम भक्तों ने दिव्य होली खेली।सिर्फ फूलों और इत्र के साथ पूज्य गुरुदेव के साथ खेली गई इस होली में भक्ति, शक्ति और सात्विक युक्ति के रंग जमकर बिखरे। शिव प्रेम में सराबोर श्रद्धालु घंटों भजनों पर थिरक कर अपने आराध्य का मनन करते रहे।
आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री के अनुसार पूज्य गुरुदेव श्री आर्यम जी महाराज के आह्वान पर प्रतिवर्ष कृत्रिम रंगों से परे पूर्ण प्रकृति से युक्त आध्यात्मिक होली उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार भी गुरुदेव का आशीर्वाद पाने और भक्तिरस का आनंद चखने के लिए आर्यम शिष्यों का ताँता लग गया।
सहारनपुर से पधारे श्रवण गुप्ता, याशिका गुप्ता द्वारा संचालित ‘सुंदर कांड एवं राम चरित मानस मण्डल’ भजन टोली ने गीत संगीत की मधुरिम तानों के बीच उपस्थितों को थिरकने के लिए विवश कर दिया। उनके साथ आये शिवम् शर्मा, हिमांशु आर्य द्वारा प्रस्तुत श्री कृष्ण और भगवान शिव की रुद्र लहरियों पर श्रद्धालु घंटों मंत्र मुग्ध होकर आनंद सागर में डुबकियाँ लगाते रहे।जालंधर से पधारे सुखजीत सिंह, सुखविंदर कौर , सुखविंदर सिंह, सतवन्त कौर , तुषार , मृणाल ने गुरु ग्रंथ साहिब के शब्दों की अमृतवर्षा की।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…