रिपोर्ट – विनय उनियाल
जोशीमठ : चिपको आंदोलन की स्वर्ण जयंती पर जोशीमठ खेल मैदान में आयोजित हुए दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया है। चिपको आंदोलन की स्वर्ण जयंती पर गौरा देवी पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति चमोली द्वारा मंगलवार से दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था जिसका समापन बुधवार को विभिन्न खेलों और सम्मान समारोह के साथ हुआ।
स्वर्ण जयंती के द्वितीय दिवस में विकासखंड जोशीमठ की विभिन्न ग्राम सभाओं की महिला मंगल दलों ने विभिन्न लोक नृत्य झूमेलो आदि प्रस्तुत किए गए। इस दौरान महिला समूहो ने लोकगीतों के माध्यम से चिपको आंदोलन की नेत्री रही गौरा देवी को याद किया। स्वर्ण जयंती के अवसर पर गौरा देवी के सुपुत्र और गौरा देवी की वर्तमान में जीवित सखियों को समिति द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजक पुष्कर सिंह राणा, मोहन सिंह राणा, वैशाख सिंह रावत, धन सिंह बिष्ट, नंदन सिंह रावत, दीपक रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, मुरली सिंह रावत, समीर डिमरी, हरिश परमार, शुभम रावत, बलवंत रावत समेत क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…